महापड़ाव से पहले पुलिस सख्त: उकसाया तो सीधा एक्शन, पोस्ट-कमेंट सब पर नजर! बीकानेर पुलिस की सभी से अपील

puchta hai bikaner
puchta hai bikaner team
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के...
1 Min Read

बीकानेर पुलिस ने खेजड़ी बचाओ महापड़ाव को लेकर साफ और दो-टूक संदेश जारी किया है। पुलिस का कहना है कि आंदोलन की आड़ में यदि किसी ने उग्र प्रदर्शन, भ्रामक जानकारी, या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट व टिप्पणी की, तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उनकी 24×7 निगरानी फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, एक्स (ट्विटर) सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रहेगी। महापड़ाव से जुड़ा कोई भी ऐसा संदेश, पोस्ट या फॉरवर्ड जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उस पर सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों से दूर रहें, गलत जानकारी न फैलाएं, न ही किसी उकसावे वाले मैसेज को लाइक, शेयर या फॉरवर्ड करें।
सरकार तक बात पहुंचे—लेकिन कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं होगी।

Share This Article
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के शहर और प्रदेश की आवाज़ आप तक पहुँचाने का काम कर रही है।"
Leave a Comment