GPS के सवाल पर ग्राहक को पीटा, GM-मैनेजर की गुंडागर्दी में बहा खून,KIA शोरूम सवालों के कटघरे में

puchta hai bikaner
puchta hai bikaner team
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के...
2 Min Read

बीकानेर में अब गाड़ियों के साथ-साथ डंडों की डील भी मिलने लगी है। मामला KIA शोरूम का है, जहाँ GPS न लगने पर ग्राहक ने जब अपना पैसा वापस माँगा, तो जवाब में सेल्स पिच नहीं, सीधा मुक्का मिला। पहली तस्वीर में माइक के सामने सफाई दी जा रही है, दूसरी में शोरूम के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ियाँ सिस्टम को खुली चुनौती देती दिख रही हैं, और तीसरी तस्वीर उस सच की गवाही है जहाँ ग्राहक की नाक से बहता खून सवाल पूछ रहा है — “क्या सवाल पूछना अब अपराध है?” आरोप है कि शोरूम के GM और मैनेजर ने मिलकर ग्राहक की बेरहमी से पिटाई की, लेकिन प्रशासन अब भी GPS सिग्नल की तरह ही गायब है। आम आदमी गाड़ी खड़ी करे तो चालान, बड़े शोरूम सड़क घेर लें तो साइलेंस मोड।
यह सिर्फ एक ग्राहक की पिटाई नहीं, बल्कि उस सिस्टम का चेहरा है जहाँ पैसा देने वाला ही सबसे कमजोर साबित होता है।कंपनी पर GPS लगाने में देरी और पैसे वापस न करने का आरोप है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई अब तक फाइलों में रास्ता ढूंढ रही है। अब गलती किसकी है—ग्राहक की, शोरूम की या उस सिस्टम की, जो हर बार सवाल पूछने पर चुप्पी ओढ़ लेता है?

Share This Article
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के शहर और प्रदेश की आवाज़ आप तक पहुँचाने का काम कर रही है।"
Leave a Comment