बीकानेर में शेड निर्माण कार्य के “महाअभियान” के चलते रानीबाजार अंडरब्रिज कल से अगले पूरे सात दिनों तक बंद रहेगा। यानी अगर आपकी रोज़ की शॉर्टकट वाली आदत है, तो अब थोड़ा लंबा और “विकासमय” रास्ता अपनाने के लिए तैयार हो जाइए। यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। पुलिस के अनुसार अब सभी छोटे-बड़े वाहन अंबेडकर सर्किल से ओवरब्रिज मार्ग होकर ही गुजरेंगे आमजन से विनम्र अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें—ताकि सात दिन का यह “धैर्य परीक्षण” शांति और व्यवस्था के साथ पूरा हो सके। आख़िरकार, थोड़ा सा ट्रैफिक और कुछ अतिरिक्त मिनट अगर बेहतर सुविधा के नाम पर देने पड़ें, तो बीकानेर की जनता तो समझदार है ही… है ना?
रानीबाजार अंडरब्रिज सात दिन के लिए बंद,विकास” की रफ्तार, जनता तैयार! — 🚧

Share This Article
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के शहर और प्रदेश की आवाज़ आप तक पहुँचाने का काम कर रही है।"
Leave a Comment
