जीवन कलश अभियान हुआ सम्पन्न, 2100 कलशपात्र व 1000 बर्ड फीडर का निःशुल्क वितरण

puchta hai bikaner
puchta hai bikaner team
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के...
2 Min Read

बीकानेर, 31 मई 2026।
भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से जीवन कलश अभियान का सफल आयोजन आज सुबह 8 बजे भ्रमण पथ पर किया गया। इस अभियान के तहत 2100 कलशपात्र एवं 1000 बर्ड फीडर का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी राघव जी सारोलिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने, घरों की छतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पानी के पात्र रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में Team Clean Bikana की टीम भी सक्रिय रूप से उपस्थित रही। टीम के अध्यक्ष विपिन चौधरी एवं नरेंद्र सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ कलशपात्र वितरण में सहयोग प्रदान किया और लोगों को पक्षियों की सेवा हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेठानंद व्यास, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक, उपस्थित रहे। वहीं श्याम जी पंचारिया (शहर भाजपा अध्यक्ष) एवं निशु लिम्बा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पक्षियों की सेवा केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। जीवन कलश अभियान ने बीकानेर शहर को पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक संदेश दिया।

एक पात्र पानी का, एक जीवन बचाने का” संदेश के साथ सम्पन्न हुआ यह अभियान शहरवासियों के लिए एक अनुकरणीय पहल बनकर उभरा।

Share This Article
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के शहर और प्रदेश की आवाज़ आप तक पहुँचाने का काम कर रही है।"
Leave a Comment