खेजड़ी बचाओ महापड़ाव में विधायक जेठानंद व्यास की मौजूदगी ने आंदोलन को नया मोड़ दे दिया। महापड़ाव स्थल पर पहुंचते ही उन्होंने बीकानेर जिले में खेजड़ी काटने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। विधायक ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण और परंपराओं के संरक्षण में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। अपने संबोधन में जेठानंद व्यास ने कहा कि वे बिश्नोई समाज से नहीं आते, इसके बावजूद 29 नियमों की पूरी निष्ठा से पालना करते हैं। उन्होंने बताया कि वे न तो चाय पीते हैं, न ब्याज पर लेन-देन करते हैं और जीवन में अनुशासन व नियमों का पालन करते हैं।
विधायक ने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द खेजड़ी संरक्षण पर कानून बनाने की मांग करेंगे, ताकि आंदोलन की मंशा पूरी हो और जनता को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी है, लेकिन जनता की भावना सर्वोपरि है। हालांकि, लिखित आश्वासन को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई। जेठानंद व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही लिखित में देने की बात कह चुके थे, उन्हें उम्मीद थी कि यह पत्र आज साथ लाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस पर महापड़ाव में मौजूद लोगों के बीच हलकी निराशा भी देखी गई।
महापड़ाव में विधायक जेठानंद व्यास की एंट्री— खेजड़ी कटाई पर सख्त निर्देश, कानून का भरोसा लेकिन लिखित पर सवाल देखे वीडियो

Share This Article
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के शहर और प्रदेश की आवाज़ आप तक पहुँचाने का काम कर रही है।"
Leave a Comment
