11 दिन बाद सरकार को याद आई खेजड़ी ? — खेजड़ी महापड़ाव स्थगित देखे नोटिस

puchta hai bikaner team
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के...
1 Min Read

बीकानेर में 11 दिनों से चल रहा खेजड़ी संरक्षण आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने मांगें मानते हुए खेजड़ी को पूरे प्रदेश में संरक्षित वृक्ष घोषित करने और कटाई पर सख्त रोक के निर्देश जारी किए हैं। मंत्री केके बिश्नोई, मंत्री जसवंत जी बिश्नोई, बिहारीलाल जी और फलोदी से विधायक पब्बाराम जी सरकार की ओर से पत्र लेकर पहुंचे। पत्र में स्पष्ट लिखा है कि सभी जिला कलेक्टरों की जिम्मेदारी होगी—कहीं भी खेजड़ी की अवैध कटाई पाए जाने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। आंदोलनकारियों ने फिलहाल महापड़ाव स्थगित किया है, हालांकि संकेत दिए हैं कि यदि आने वाले दिनों में इस संबंध में ठोस कानून नहीं बना तो आंदोलन फिर बड़े स्तर पर किया जाएगा। गौरतलब है कि पूरा महापड़ाव शांतिपूर्ण रहा—न कोई हुड़दंग, न अव्यवस्था। और हां, एक बार फिर साबित हुआ कि जब जनता एकजुट होती है, तो फैसले भी तेज़ी से होने लगते हैं। 🌿

Share This Article
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के शहर और प्रदेश की आवाज़ आप तक पहुँचाने का काम कर रही है।"
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version