कलेक्टर-एसपी हटाने की मांग तेज,बीकानेर अकेला नहीं, पूरा राजस्थान बोलेगा!— खेजड़ी महापड़ाव में फूटा जनआक्रोश

puchta hai bikaner
puchta hai bikaner team
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के...
2 Min Read

बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ महापड़ाव के दौरान जनआक्रोश अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। आंदोलन स्थल पर पहुंचे कलेक्टर और एसपी द्वारा जब यह कहा गया कि “बीकानेर जिले में एक भी पेड़ नहीं कटेगा, इसकी हम गारंटी लेते हैं”, तो यही बयान आंदोलनकारियों को नागवार गुजर गया। कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि यह लड़ाई बीकानेर की नहीं, पूरे राजस्थान की है, फिर जिम्मेदारी सिर्फ एक जिले तक सीमित क्यों? इसी सवाल के साथ मौके पर मौजूद भीड़ भड़क उठी और कलेक्टर व एसपी को हटाने की मांग उठने लगी आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक राज्य सरकार का कोई मंत्री मौके पर आकर लिखित आश्वासन और स्पष्ट तारीख नहीं देता, तब तक यह महापड़ाव खत्म नहीं होगा। केवल आश्वासन नहीं, अब ठोस फैसले चाहिए। महापड़ाव स्थल पर लगातार लोगों का सैलाब उमड़ रहा है। हर घंटे आंदोलन और मजबूत होता जा रहा है। खेजड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि “सरकार तक संदेश भेज दो — अब समझाइश से नहीं, फैसले से बात बनेगी।” बीकानेर का महापड़ाव अब चेतावनी बन चुका है — खेजड़ी बचेगी, तभी राजस्थान बचेगा।

नीचे क्लिक कर वीडियो जरूर देखे

Share This Article
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के शहर और प्रदेश की आवाज़ आप तक पहुँचाने का काम कर रही है।"
Leave a Comment