दिखावे की नहीं, संस्कारों की शादी करो! गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर। देखे पूरी खबर

puchta hai bikaner
puchta hai bikaner team
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के...
2 Min Read

जब पूरी दुनिया लाखों उड़ा रही है, तब समझदार लोग इतिहास रच रहे हैं… देश का सबसे सस्ता नहीं, बल्कि सबसे आदर्श और संस्कारी विवाह स्थल —पुरानी गिन्नाणी गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर। यहां शादी में भीड़ नहीं, बैंड-बाजे का शोर नहीं, दिखावे की होड़ नहीं। सिर्फ दूल्हा और दुल्हन और उनके माता पिता आते हैं… और गायत्री परिवार के मंत्रों के साथ सादगी, शुद्धता और संस्कारों से अपना मंगल विवाह संपन्न करते हैं। यहां खर्चा? सिर्फ एक वरमाला…और अगर वो भी न चाहें तो खर्चा लगभग शून्य। ना लाखों के टेंट, ना फाइव स्टार होटल, ना फालतू के प्री-वेडिंग ड्रामे। अगर मन से मंदिर में सहयोग करना चाहें तो दान पात्र में दान दे सकते हैं या रसीद लेकर सहयोग कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और धार्मिक मर्यादाओं के अनुसार होती है। मंदिर समिति के सदस्य हरिसिंह जी गौड़ के अनुसार — अगर आप महंगी और दिखावटी शादियों में सक्षम नहीं हैं, तो गायत्री शक्तिपीठ आपका खुले दिल से स्वागत करता है। आजकल लोग शादी कम, सोशल मीडिया कंटेंट ज़्यादा बनाते हैं। लाखों रुपए सिर्फ इसलिए उड़ा दिए जाते हैं ताकि कुछ दिन ट्रेंड में रह सकें। लेकिन यहां होने वाला विवाह…
एक पवित्र संकल्प है।
एक सच्चा रिश्ता है।
एक ऐतिहासिक शुरुआत है।
देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां आते हैं और बिना किसी दिखावे के, पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रों के साथ अपना विवाह संपन्न कर घर लौटते हैं। जब समाज दिखावे की आग में जल रहा है, तब यह स्थान सादगी, संस्कृति और असली मूल्यों की मिसाल बनकर खड़ा है। शादी ट्रेंड के लिए नहीं, जीवन के लिए होती है। अगर समझदार हो… तो फैसला भी समझदारी वाला करो।

Share This Article
Puchta Hai Bikaner की शुरुआत बीकानेर की असली समस्याओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल के रूप में हुई थी। हमारी टीम बिना किसी लाग-लपेट के शहर और प्रदेश की आवाज़ आप तक पहुँचाने का काम कर रही है।"
Leave a Comment